मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: किठौर पुलिस ने गोकशी में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कासमपुर माछरा निवासी कुलदीप उर्फ सोनू पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की महिंद्रा पिकअप और एक जीवित गाय बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात किठौर पुलिस बहरोड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग पिकअप में गोवंश लेकर गोकशी के लिए सप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर पिकअप पेड़ से टकरा गई। इसके बाद चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर पड़े पत्थर से टकराकर गिर गया। हादसे में उसके दाहिने पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पिकअप की तलाशी ल...