Meerut News: गैराज में भीषण आग, दो लग्जरी गाड़ियों समेत लाखों की संपत्ति राख
मेरठ, अगस्त 5 -- Meerut News: मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में सोफिया स्कूल के पास मंगलवार रात गैराज में भीषण आग लग गई। आग से अंदर खड़ी दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गैराज मालिक आफताब की कोठी निवासी शोहेब वाहन मरम्मत का काम करते हैं। मंगलवार रात वह गैराज बंद कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि गैराज में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। आग ये गैराज में खड़ी थार और एमजी कार पूरी तरह जल गई। इसके अलावा गैराज में रखा मरम्मत का उपकरण, मशीनें, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन से चार गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर कड़ी मश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.