मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: सरूरपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बदरुद्दीन नानू गांव निवासी रोहिण त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सरूरपुर समेत जनपद के अन्य थानों में लूट, चोरी और मारपीट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि रोहिण त्यागी एक गैंगस्टर गिरोह का सदस्य है। गिरोह में 10 से अधिक सदस्य बताए गए हैं। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य लूट, चोरी, मारपीट समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।पुलिस यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा के मुताबिक, आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिल...