मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में बुधवार को गोरखनाथ धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं जाहरवीर गोगा नवमी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने उद्घाटन किया। भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह और जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति में मेलों और धार्मिक उत्सवों का विशेष महत्व है। ये आयोजन केवल मनोरंजन और परंपरा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। अध्यक्षता चौधरी बिजेंद्र सिंह, संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहटा विजय शर्मा ने किया। आयोजक एवं मेला प्रबंधक तथा भाजपा सिवाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद जि...