मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव कुंहैड़ा में गृह क्लेश के चलते युवक ने अपने घर मे ही कमरे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा तो परिजन पोस्टमार्टम के लिए इंकार करने लगे, परंतु पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष लाला राम शर्मा ने बताया कि कुंहैड़ा निवासी सोबान उर्फ काले (32 वर्ष) ने अपने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त उसकी पत्नी नसरीन आंगन में खाना बना रही थी। जैसे ही परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम को भेजने लगे। परिजनों के इनकार करने के बाद भी पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया पति पत्नी...