मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के नाहली गांव में गृह क्लेश के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नाहली निवासी 24 वर्षीय संगीत सिंह सोम का परिवार में विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह तनाव में था। गुरुवार को फिर किसी बात को लेकर उनकी परिजनों से कहासुनी हो गई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...