मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नानू में दिव्यांग, अनाथ एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सहायक अध्यापक योगेश कुमार शर्मा की पहल पर किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीरू प्रभा ने की। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल रहे। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक कुंवरपाल सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में धर्मवीर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, सतेंद्रपाल, दिनेश सिंह, अजीत प्रभात, अंबिका गौस्वामी, अशोक कुमार, शेरखान, अशजद, संजीव कुमार शर्मा, जीत, पूर्व प्रधान राजेश, अमित प्रधान, राजकुमार, जगवीरी सह...