मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ। मवाना रोड स्थित गंगानगर क्षेत्र में स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल के बाहर शुक्रवार सुबह स्कूल आते समय नौवीं कक्षा की छात्रा मनस्वी शर्मा और उनके पिता भारत शर्मा आवारा सांडों की भिड़ंत की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस अचानक हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। शुक्रवार सुबह जब नियमित समय पर अन्य बच्चों की तरह मनस्वी शर्मा अपने पिता भारत शर्मा के साथ दोपहिया वाहन से स्कूल आ रही थीं, तभी विद्यालय के बाहर अचानक दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांडों के संघर्ष के बीच उनका वाहन आ गया, जिससे पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही गार्गी गर्ल्स स्कूल का प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सूचना मिलते ही ​एडमिनिस्ट्रेटिव हेड प्...