मेरठ, सितम्बर 14 -- Meerut News: सरधना के रामलीला मैदान में सोमवार को 11वें गणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना से पहले तहसील मंदिर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ पंकज जैन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर रामलीला मैदान पहुंची। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। इस दौरान पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा।शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शोभायात्रा के साथ गजानन महारा...