मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: रविवार को भी कई इलाकों में गर्मी में लोगों ने बिजली-पानी संकट झेला। ब्रह्मपुरी इलाके भी अभी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ रही। वहीं, शहर के नौ बिजलीघर क्षेत्रों में मरम्मत कार्यों के चलते लिए गए शटडाउन से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली-पानी संकट को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। माधवपुरम-ब्रह्मपुरी इलाके में रविवार को बिजली की खूब आंख मिचौली हुई। कई इलाकों में तो दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा शाहपीर गेट, सूरजकुंड इलाकों से भी लोगों ने बिजली का निर्बाध आपूर्ति न होने की शिकायत की। इधर, जेलचुंगी चौराहा स्थित भावनीपुरम में शाम को करीब तीन घंटे से अधिक बिजली को लेकर लोग परेशन है। लोगों का कहना है कि जेल चुंगी चौराहे के आसपास इलाके में एक फेस में बिजली नहीं आ रही थी। बिजली घर पर शिकायत ...