मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: ग्राम चितवाना शेरपुर स्थित मेरठ कॉलेज फॉर गर्ल्स एजुकेशन में सोमवार को नवरात्रि के अवसर पर भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक संगीत से कॉलेज परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। कॉलेज की निदेशक डॉ. दिव्या त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अतिथि यह भी पढ़ें- Ranchi News: आईएचएम रांची में गरबा नाइट में झूमे विद्यार्थी डॉ. निधि भाटिया ने छात्राओं की प्रतिभा और उ...