मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी और पिछले बकाया भुगतान की मांगों को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। हस्तिनापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव अलीपुर मोरना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने पानी की टंकी पर कई किसान अनिश्चितकालीन धरने पर चढ़ गए। किसानों के इस अप्रत्याशित कदम से पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। किसानों की मुख्य मांग है कि गन्ने का न्यूनतम भाव बढ़ाकर 700 रुपये प्रति कुंतल किया जाए। चीनी मिलें चालू होने से पूर्व ही गन्ने के नए भावों का स्पष्ट ऐलान किया जाए। पिछले सत्रों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज के साथ तुरंत जारी किया जाए।पानी की टंकी पर चढ़े किसान शौकीन, बालू और आजाद का कहना है कि वे प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर थक चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न...