मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: राकेश प्रियदर्शी सरूरपुर (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी-पांचली संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक में विद्युत करंट उतरने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने फरदीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथी मुजीब की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे की वजह और घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, पांचली बुजुर्ग स्थित दौराला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से रविवार दोपहर एक ट्रक गन्ना लेकर मिल जा रहा था। ट्रक में क्षमता से अधिक ऊंचाई तक गन्ना लदा हुआ था। बपारसी-पांचली संपर्क मार्ग पर सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के तार ट्रक म...