मेरठ, सितम्बर 22 -- Meerut News: मेरठ। गन्ना रेट और बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के नेतृत्व में किसानों ने कमिश्नरी पर पंचायत शुरू कर दी है। जनपद के किसान ट्रैक्टरों ट्रॉलियों से कमिश्नरी पहुंचे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन मलिक ने कहा कि गन्ना सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का रेट घोषित किया जाना चाहिए। जिन चीनी मिलों ने पिछले सत्र का गन्ना बकाया भुगतान नहीं किया है, उन चीनी मिलों से भुगतान कराया जाए। किसानों को अवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए। पुलिस ने नहीं लगने दिया टेंटपुलिस ने किसान पंचायत के लिए टेंट नहीं लगने दिया। इसको लेकर किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। गुस्साए किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक यहीं बैठे रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...