मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: गन्ना भुगतान ब्याज के हिसाब देने की समयावधि समाप्त होने के बाद शनिवार को गन्ना समिति सचिव प्रदीप यादव का किसानों ने घेराव किया। घेराव के दौरान समिति सचिव से घंटा वार्ता के बाद समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत में 27 अक्टूबर को समिति बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाकर किसानों को ब्याज का ब्यौरा देने की बात पर सहमति बनी। जिस पर किसान प्रतिनिधि और किसान वापस लौट गए। समिति सचिव के घेराव के दौरान समिति डायरेक्टर जयदेव अहलावत ने बताया कि 13 अक्टूबर को खन्ना भुगतान ब्याज को लेकर गन्ना समिति पर धरना प्रदर्शन किया गया था। धरना प्रदर्शन के दौरान गन्ना समिति सचिव प्रदीप दुबे ने 3 साल के ब्याज का ब्यौरा देते हुए बाकी ब्यौरे के संबंध में 24 अक्टूबर तक का समय मांगा था। बुधवार को समय पूरा होने पर समिति पहुंचकर ब्यौरा मांगा गया,...