Meerut News: गणेश विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश
मेरठ, सितम्बर 22 -- Meerut News: मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के अरविंदपुरी में मंगलवार को गणेश विसर्जन के दौरान गणेश मंडप के पास बकरे का सिर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बकरे का सिर मिलने को माहौल बिगाड़ने की कोशिश की आशंका जताई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बकरे का सिर वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसकी भूमिका है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीओ कैट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.