मेरठ, सितम्बर 17 -- Meerut News: गणेश उत्सव में बुधवार को शहर के विभिन्न गणपति पंडालों और मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। दिनभर पंडालों में भजन-कीर्तन और गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। शहर सर्राफा बाजार, सदर, शास्त्रीनगर, रजबन और आदर्श नगर स्थित मंदिरों और गणपति पंडालों में विशेष आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पंडालों में आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कलाकारों और बच्चों ने गणपति की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: गणपति बप्पा के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु भगवान गणेश के बाल स्वरूप...