मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: जम्मू कश्मीर के सांबा में डकैती और कातिलाना हमले की वारदात में वांटेड चल रहे गटारू गैंग के तीन सदस्यों की लोकेशन सोमवार को मेरठ में मिली। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यूपी-एसटीएफ की मेरठ यूनिट से संपर्क किया और बताया कि तीन संदिग्ध आरोपी को मेरठ के सोतीगंज में मोहसीन कबाड़ी ने पनाह दी है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने सोमवार शाम सोतीगंज में दबिश देकर दो संदिग्ध उठा लिए। हालांकि पता चला कि मोहसीन और उसके साथ मौजूद गटारू गैंग के तीनों सदस्य दो दिन पहले ही मेरठ छोड़कर पड़ोसी राज्य निकल चुके हैं। गटारू गैंग जम्मू कश्मीर में काफी चर्चित है और सुपारी लेकर हत्या करने, डकैती, लूटपाट और रंगदारी वसूलने का काम करता है। सांबा जिले में गैंग के सदस्यों ने कुछ समय पूर्व डकैती और कातिलाना हमले की वारदात की थी। गिरोह के कुछ सदस्यों को ...