मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: मेरठ। वार्ड 32 स्थित मानसरोवर मनोरंजन पार्क क्षेत्र इन दिनों गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्र के लोगों के घरों में दो दिनों से काला और गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि शनिवार सुबह से घरों में पूरी तरह काला और बदबूदार पानी ही पहुंच रहा है, जिसके कारण लोगों को पीने के साथ-साथ दैनिक कार्यों के लिए भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में गंभीर बीमारियों फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। उधर, नगर निगम के जल-कल विभाग के इंजीनियर लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। सुपरवाइजर को जांच के लिए कहा गया है। रविवार को जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...