मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: गंगा नदी के जलस्तर मे सोमवार को काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि खादर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। वहीं बस्तौरा गांव के लोगों को गंगा के कटान की चिंता सता रही है। क्योंकि गंगा नदी की धारा कटान करते हुए गांव के काफी समीप पहुंच गई है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम के अनुसार जलस्तर मे काफी गिरावट आई है और सोमवार को एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चल रहा है। जो कि गत दिनों की अपेक्षा काफी कम है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा, तटबंध किए जा रहे मजबूत नदी के घटते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए खादर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं बस्तोरा गांव के समीप गंगा नदी ने गत वर्ष काफी कटान किया था और मुख्य धारा गांव के समीप तक पहुंच ग...