मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। बिजौली गांव में बुनियादी ढांचा विकसित करने के उद्देश्य से चौड़ी सड़कों के निर्माण और विभिन्न सेक्टरों के चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा संचालित इस परियोजना को गति देने के लिए दीपावली के बाद किसानों से जमीन अधिग्रहण की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।औद्योगिक गलियारे के निर्माण से खरखौदा और आसपास के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। यूपीडा की इस योजना से नए उद्योगों की स्थापना, बड़े पैमाने पर निवेश और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रारंभिक चरण का काम ...