मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: बूढ़ी गंगा तट स्थित ऐतिहासिक द्रौपदी घाट मंदिर पर मंगलवार को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में भव्य 'गंगा उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने की अलख जगाई। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुई। ब्रेंज एजुवर्ल्ड मेरठ, एमडीएस स्कूल, नन्ही दुनिया स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल (हस्तिनापुर) तथा उत्तम पब्लिक स्कूल (रहावती) के बच्चों ने चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पेंटिंग्स और रंगोली के माध्यम से छात्रों ने नदी संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: नदी व पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ बच्चों ने प्रतियोगिताओं से दिया...