Meerut News: गंगानगर में केबल बॉक्स फटा, बत्ती गुल
मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: शहर के विभिन्न इलाकों में फाल्ट एवं मेंटीनेंस कार्यों के चलते सोमवार को भी बिजली आपूर्ति घंटों गुल रही। इसके चलते लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। दूसरी ओर, गंगानगर में केबल बॉक्स फटने के कारण मीनाक्षीपुरम, सैनिक विहार इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब तीन से चार घंटे गुल रही। सोमवार को शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्यों के चलते एवं कुछ इलाकों में फाल्ट ने बिजली गुल की। मंगल पांडेनगर, जागृति विहार, गढ़ रोड पर बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान किया। शाम को मीनाक्षीपुरम तिरूपति गार्डन फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। बताया कि केबल बॉक्स फट गया। इसके चलते न्यू मीनाक्षीपुरम गली नंबर-1. गली नंबर 2 एवं सैनिक कॉलोनी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति देर रात सुचारू हो पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.