Meerut News: गंगनहर पुल पर तिरछी और छोटी एप्रोच रोड देख भड़के डीएम
मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: सोमवार को तहसील समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह जब कांवड़ पटरी का निरीक्षण करने पहुंचे, तो गंग नहर पुल पर लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर नए पुल के लिए बनाई गई एप्रोच रोड को तिरछा और महज तीन फुट चौड़ा देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि इस तरह की सड़क पर रोजाना हादसे होंगे। डीएम ने दो दिन के भीतर जमीन की पैमाइश कराकर सही सड़क बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर स्थित अनूपशहर गंग नहर पर लोक निर्माण विभाग ने 4.54 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया था, जो अप्रैल 2021 में पूरा हुआ था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लोनिवि के अफसरों ने पुल की एप्रोच रोड का निर्माण अटकाए रखा। अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.