मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। देहली गेट थाना पुलिस ने खैरनगर की गोश्त वाली गली में छापेमारी कर अवैध पशु कटान का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कटरा, पशु कटान में प्रयुक्त धारदार हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए। मौके पर मिले मांस को नष्ट कर दबा दिया गया है। देहलीगेट थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गोश्त वाली गली में एक पर दबिश देकर फैसल पुत्र अलाउद्दीन को अवैध रूप से पशु कटान करते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से दो बड़े लोहे के मुगदे (छुरे), एक बड़ी छुरी, दो छोटी छुरियां और दो रस्सियां बरामद हुईं। वहीं करीब एक वर्ष आयु का एक जिंदा कटरा भी मौके से मिला, जिसे सुरक्षित सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस ने मौके पर बरामद मांस के टुकड़ों को गड्ढा खुदव...