Meerut News: खेल विवि में प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन 10 अभ्यर्थियों का हुआ ट्रायल
मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को 10 अभ्यर्थियों का ट्रायल लिया गया। अंतिम दौर में बैडमिंटन, कुश्ती और एथलेटिक्स के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण के साथ खेल कौशल परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पीजीडीएससी में प्रवेश के लिए आयोजित ट्रायल में तीन अभ्यर्थी बैडमिंटन, दो कुश्ती और पांच अभ्यर्थी एथलेटिक्स के शामिल हुए। अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस और संबंधित खेल में कौशल का परीक्षण किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न निर्धारित मानकों पर अपनी क्षमता साबित करने का प्रयास किया। ट्रायल के दौरान बैडमिंटन कोच अंकित आर्य, कुश्ती कोच निखिल अहलावत और एथलेटिक्स कोच सचिन शर्मा ने अभ्यर्थियों की खेल प्रतिभा का आकलन किया। वहीं, एडमिशन कोआर्डिनेटर पूनम भंडारी, वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.