Meerut News: खेल महोत्सव : खिलाड़ियों ने रस्साकशी और बैडमिंटन में जीते पदक
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: मेरठ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में पंख हौसलों की उड़ान संस्था के द्वारा आयोजित द्वितीय खेल महोत्सव-2026 का बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में सोमवार को भी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गईं। जहां खिलाड़ियों ने रस्साकशी और बैडमिंटन में पदक जीते। रस्साकशी में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग के अंडर-14 में पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, पीएसडी स्कूल किठौर द्वितीय और एसडी सदर तृतीय रहा। अंडर-17 में पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल ने पहला और एमडीपी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल प्रथम और एसडी सदर द्वितीय रहा। यह भी पढ़ें- पीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बेटियों ने लहराया परचमख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.