मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: केके पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह 2026-27 के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल में बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें लंबी कूद, गोला फेंक के अलावा 200, 400, 800 और 1600 मीटर दौड़ तथा रिले रेस शामिल रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित कर पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधा...