Meerut News: खेत की जमीन पर कब्जे को लेकर संघर्ष, छह घायल
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: जमीन की खरीद-फरोख्त और कब्जे को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को मारपीट में बदल गया। किठौर-नंगली सीमा पर स्थित जमीन को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी विवाद थमा नहीं। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एक पक्ष के नाजिम पुत्र आफताब के अनुसार उनके परिवार की डेढ़ बीघा जमीन है। इसके बराबर में करीब तीन बीघा जमीन महशर जहां पत्नी शकील के नाम थी। महशर जहां ने यह जमीन दिल्ली निवासी राशिद को बेच दी थी। सोमवार को शाहिद पक्ष के लोग इसी जमीन की बाउंड्री करा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाजिम का आरोप है कि मौके पर पहुंचकर बाउंड्री का विरोध करने पर दूसरे पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.