Meerut News: खिवाई में माता शाकुंभरी देवी के मेले का शुभारंभ
मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: कस्बा खिवाई स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर में शुक्रवार को तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले के पहले दिन माता के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में मेले के चलते दिनभर चहल-पहल बनी रही। कस्बा खिवाई के माता शाकुंभरी देवी मंदिर में लगने वाले इस मेले की परंपरा वर्षों पुरानी है। हर साल आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। दूर दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.