मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: कस्बा खिवाई में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बब्लू पंडित ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल रहा। शुभारंभ के अवसर पर सीपी शर्मा उर्फ बब्लू पंडित ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को सद्भाव, भाईचारे और एकता का संदेश देती हैं। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में भाग लेकर जयंती के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- Meerut News: भैंसा में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली झांकियों को देखने के लिए ल...