मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी बीज-खाद दुकान के कर्मचारी के साथ खाद के रुपये मांगने पर मारपीट कर दी। घायल कर्मचारी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी इसरार थाने के सामने स्थित एक बीज एवं खाद की दुकान पर काम करता है। पीड़ित के अनुसार गुरुवार को एक व्यक्ति दुकान पर खाद खरीदने के लिए आया था। सामान देने के बाद जब उससे हिसाब जोड़कर रुपये मांगे गए तो आरोपी आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से इसरार के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए ...