मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: बस स्टैंड स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मंगल बाजार, चोखट्टा, ककड़ो वाला, छिप्पी वाला और चैनपुरा मोहल्ले से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, जबकि बाबा श्याम की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भक्त भजनों पर झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए। मंदिर समिति के अधिकारी लोकेश सिंगल ने बताया कि सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद विशाल भंडारे तथा शाम को बाबा श्याम के संकीर्तन का आयोजन क...