मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जिले में जागरूकता शिविर लगा रहा है। सोमवार को यूपीएचसी सराय लालदास में शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के पार्षद पंकज गोयल ने किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीषा ने टीबी रोग के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच तथा पूर्ण उपचार की जानकारी दी। अधिक से अधिक लोगों से निशुल्क डिजिटल छाती का एक्स-रे एवं टीबी जांच कराने की अपील की। यदि किसी व्यक्ति में दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क जांच कराएं तथा समय पर उपचार शुरू कर दें। कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह, नदीम, सतेंद्र, कपिल, आकाश, इक्षा, प्रियंका मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...