मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: खरखौदा कस्बा स्थित सीएचसी पर काफी समय से अल्ट्रासाउंड की मांग मंगलवार एमएलसी के प्रयास से पूरी हो गई। सीएचसी का निर्माण बसपा सरकार में मंत्री लखीराम नागर द्वारा कराया गया था। तभी से क्षेत्र के जनता अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन आदि जांचों की मांग कर रही है। विधान परिषद के सदस्य अश्वनी त्यागी द्वारा 16 जून को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा विभाग उत्तर प्रदेश अमित घोष को पत्राचार कर खरखौदा सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग की गई। मंगलवार विभाग द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्र की स्वीकृति की अनुमति का प्रस्ताव मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ को भेजा गया। प्रस्ताव पास होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं ब्लाक प्रमुख पुनीत त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल त्...