मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मेघराजपुर गांव स्थित पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतिभाशाली छात्रा ने दो प्रदेश के स्कूलों की आयोजित क्षेत्रीय गणित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह व एचओडी सोनिया त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 04 अक्टूबर को गंगानगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में क्षेत्रीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सभी शिशु मंदिर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें मेघराज पुर के पद्मावती उमेश सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 07वीं की छात्रा तनीष्का ने अपनी मेहनत व लगन से गणित विषय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह भी...