Meerut News: क्षमा वाणी और सरस्वती पूजा की गई
मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता फूल बाग कॉलोनी आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में नियमित पूजा के साथ सम्यक चारित्र, क्षमावाणी और सरस्वती पूजा की गई। सुब्रतनाथ भगवान का अभिषेक और श्रीजी की शांतिधारा कराई गई। शांतिधारा की बोली सुनील जैन ने ली। हेमंत जैन ने पूजन कराया। नवीन जैन ने कहा कि दुखों से मुक्ति के लिए रत्नत्रय के मार्ग पर चलना आवश्यक है। सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र को जीवन में धारण करने से मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। शास्त्र सभा में आरके जैन ने क्षमावाणी की महिमा बताई। इस दौरान राजेश जैन, हेमंत, अतुल, राहुल, संजय, वीरेश, विनोद, योगेंद्र, रमेश, मयंक, प्रदीप, रवि, सुनील, विपिन का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- रत्नत्रय के पालन से होती ही परम सुख की प्राप्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.