मेरठ, सितम्बर 25 -- Meerut News: ढाई लाख रुपये के इनामी कुख्यात बद्दो के साथी रहे एक हिस्ट्रीशीटर पर मीट कारोबारी के घर में घुसकर मारपीट कर माता पिता पर, पिस्टल तानकर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। घटना के बाद कारोबारी ने सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में मीट कारोबारी के घर में घुसकर माता-पिता से मारपीट, पिस्टल तानकर धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। आरोप रेलवे रोड थाने के हिस्ट्रीशीटर गौरव कपूर और उसके साथी पर लगा है। कारोबारी की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है。

घटना का विवरण सदर बाजार क्षेत्र की भूसा मंडी निवासी मीट कारोबारी शोएब तैय्यब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शा...