मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। वलीदपुर गांव के पास एक ढाबे के सामने हाईवे किनारे बेतरतीब खड़े रोड़ी से भरे ट्रक में ऋषिकेश से मेरठ आ रही रोडवेज बस पीछे से जा घुसी। हादसे में बस की महिला परिचालक की मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस का परिचालक की तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मुजफ्फरनगर के थाना भोराकला के सिसौली गांव निवासी चालक अमरपाल भैंसाली रोडवेज डिपो की बस में ऋषिकेश से सवारियां लेकर मेरठ डिपो से लौट रहा था। हाइवे पर वलीदपुर के पास पहुंचने पर शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे आसमान में घना कोहरा छाने के चलते खाटूश्यामजी भोजनालय ढाबे के सामने हाइवे पर बेतरतीब खड़े रोडी से भरा ट्रक दिखाई नहीं दिया और ट्रक के पिछले हिस्से में रोडवेज बस...