Meerut News: कोलकाता के फूलों से सजा बाबा का दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: हजारी की प्याऊ स्थित श्री खाटू श्याम सालासर बालाजी मंदिर में एकादशी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम का कोलकाता से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे बाबा के दरबार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर भजन संध्या हुई जिसमें नीरज सांवरिया, रवि कटारिया और नीरू सिंह ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। वहीं, बाबा को छप्पन भोग अर्पित करने के बाद भक्तों के लिए भंडारा लगा। इस मौके पर शोभा त्यागी, पंडित मुकेश पांडे, विश्व कंसल, अखिल गोयल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.