मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: कोतवाली के भाटवाड़ा में मंगलवार सुबह कई वर्षों से बंद पड़ा जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी पहुंचकर जानकारी ली। भटवाड़ा चौक में अंकित त्यागी का मकान काफी समय से बंद पड़ा था। वह स्वजन से बाहर रहते हैं। मकान लंबे समय से देखरेख के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया था। बारिश के कारण मकान में जलभराव हो गया था। मंगलवार सुबह अचानक पहले मकान का अंदरूनी हिस्सा तेज आवाज साथ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मकान के पास से हटकर दूर भाग गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अचानक भरभराकर गिरा मकान, बाहर थे परिजन सुरक्षित बचे यह रोड काफी व्यस्त है। मकान की ओर रास्ते पर जाने से लोगों ने अन्य लोगों को रोक दिया।कुछ देर बाद ही मकान का सड़क की ओर का...