मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: सोमवार को खतौली मार्ग पर निलोहा गांव के पास कॉलेज से लौट रहे छात्रों के दो गुटों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर काफी देर तक लात-घूंसे चलते रहे। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 12 छात्र घायल बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र कॉलेज से छुट्टी के बाद अपने घरों की ओर लौट रहे थे। निलोहा गांव के पास पहुंचते ही पुराने विवाद को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और छात्रों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान कई छात्रों को चोटें आईं। बताया गया कि मारपीट के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। घायल...