Meerut News: कॉलेज के स्थापना दिवस पर मेधावियों को मिला सम्मान
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज मवाना में गुरुवार को स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर टीकम सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय परिसर में राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विकास, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकल्प सामने आए। आगंतुकों ने स्थापना दिवस समारोह में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए संस्थान की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.