Meerut News: कॉमनवेल्थ गेम्स में फिर पदक पर प्रियंका की नजर
मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: ग्लासगो में होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में मेरठ की स्टार एथलीट प्रियंका गोस्वामी एक बार फिर भारत की पदक उम्मीद होंगी। वर्ष 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली प्रियंका इस बार स्वर्ण पदक के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। प्रियंका ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने लंबे समय तक योजनाबद्ध प्रशिक्षण किया है। फिटनेस, गति और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया गया है। चोट से बचाव के लिए रिकवरी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और संतुलित अभ्यास को भी तैयारी का अहम हिस्सा बनाया गया। उन्होंने कहा कि मुकाबला बेहद कड़ा होगा, लेकिन वह अपने अनुभव और मेहनत के दम पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह भी पढ़ें- खेल : नीरज की अगुआई में आज से दावा पेश करेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.