Meerut News: कैंपस हॉस्टल में रिसर्च स्कॉलर ने उठाई झाड़ू, खुद की सफाई
मेरठ, नवम्बर 25 -- Meerut News: सीसीएसयू कैंपस के डॉ.बीआर अंबेडकर हॉस्टल में मंगलवार को रिसर्च स्कॉलर को खुद झाडू उठाते हुए सफाई करनी पड़ी। छात्रों ने हॉस्टल परिसर को पूरी तरह से साफ करते हुए वीडियो भी जारी किए। छात्रों ने दावा किया कि हॉस्टल में गंदगी की शिकायतें विवि प्रशासन से की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में छात्रों ने खुद हॉस्टल की गंदगी साफ करने का फैसला लिया। अमन अग्रवाल, रियाज, पवन कुमार, हरीश, शिवम द्विवेदी, आकाश शर्मा, सुमित मलिक और नितिन सहित अन्य छात्रों ने हॉस्टल में सफाई अभियान चलाया। छात्रों के अनुसार उन्होंने 28 नवंबर को कुलाधिपति की कैंपस में मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए विवि एवं हॉस्टल की गरिमा बनाए रखने के लिए स्वयं आगे आकर सफाई अभियान चलाया। छात्रों के अनुसार हॉस्टल में अर्से से सफाई की कमी और गंदगी की समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.