मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: -दिल्ली कैंट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन मिलेगी सहायता मेरठ, मुख्य संवाददाता ​मेरठ कैंट बोर्ड के ऐतिहासिक कैंट हॉस्पिटल में अब आम जनता के लिए चिकित्सा सुविधाओं का दायरा बढ़ा दिया गया है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की विशेष पहल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ के सहयोग से अस्पताल में चार प्रमुख विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। आठ सितंबर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा शुरू होगी।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा गुरुवार को कैंट बोर्ड सभागार में राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी और आईएमए पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीईओ जाकिर हुसैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिए अपनी सांसद निधि से 21 ला...