Meerut News: कैंट विधायक ने किया 1.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत कुल Rs.114.97 लाख (1.14 करोड़ रुपये) की लागत से बनने वाली विभिन्न सीसी सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक ने वार्ड 9 में 19.81 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, 14.61 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, साधु नगर में भी 15.77 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसी तरह 8.82 लाख की लागत से सीसीरोड व नाली निर्माण कार्य 8.37 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.