मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ कैंट बोर्ड ने छावनी क्षेत्र के आवासीय घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्शन शुल्क(यूजर चार्ज) को बढ़ा दिया है। आवासीय का शुल्क 240 रुपये वार्षिक से बढ़ाकर 600 रुपये किया गया है, जबकि व्यवसायिक का शुल्क 360 रुपए वार्षिक से बढ़ाकर 6000 रुपए कर दिया गया है। अर्थात व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों का शुल्क करीब 17 गुना बढ़ा दिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष का जब लोगों को बिल मिला तो वे सकते में आ गए। लोगों ने पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार वाधवा और अन्य पूर्व सभासदों से इसकी शिकायत की। सोमवार को कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा के नेतृत्व में पूर्व सभासदों अनिल जैन, अजमल कमाल और नीरज राठौड़ आदि ने कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन से मुलाकात कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कहा कि इतना भारी भरकम बि...