Meerut News: कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित
मेरठ, जुलाई 26 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) ने आरटीआई के तहत एक थर्ड पार्टी को प्रोन्नति सूची उपलब्ध कराने के मामले में लेखाकार राजेश जॉन को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से कैंट बोर्ड के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। कैंट बोर्ड के जेई केए गुप्ता वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवाकाल के दौरान वर्ष 2006 से लेकर वर्ष 2015 तक उन्हें प्रोन्नति (प्रमोशन) का लाभ नहीं मिल सका था, जबकि बोर्ड के कई अन्य कर्मचारियों को प्रोन्नति का लाभ दिया गया था। चर्चा है कि सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व जेई केए गुप्ता ने आरटीआई के जरिए जेई से संबंधित प्रोन्नति का लाभ, उससे जुड़े आदेश और सूची की मांग की थी। इस पर लेखाकार राजेश जॉन ने आरटीआई नियमों के तहत वह जानकारी केए गुप्ता को उपलब्ध करा दी। इसी सूचना के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.