मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और जलनिकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास विभाग ने मेरठ के दो प्रमुख और महत्वपूर्ण नालों के निर्माण के लिए 67.73 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल का दावा है कि इन दो परियोजनाओं के पूरा होने से मेरठ कैंट और नगर क्षेत्र के दो लाख से अधिक नागरिकों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

नागरिकों की सुविधा कैंट विधायक अमित अग्रवाल क्षेत्र की जनता को जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने इस दिशा में 21 अप्रैल 2026, तीन जुलाई 2026 को नगर विकास मंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखे थे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भेंट कर मेरठ महानगर एवं छावनी क्षेत्र की बढ़ती आब...